उन्नाव, अगस्त 31 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। एक पखवाड़े से लगातार हो रही बारिश से दस किमी लंबा आजाद मार्ग ध्वस्त होकर बड़े -बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। यहां से गुजरने वाले वाहन और उसमें सवार यात्रियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। असल में लोहचा तिराहे से बंथर हाइवे तक 10 किलोमीटर लंबा आजाद मार्ग चौराहा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। इसी मार्ग पर अमर सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जन्म भूमि बदरका होने से यह आजाद मार्ग के नाम से जाना जाता है। इस मार्ग पर कुरमापुर, बेहटी गोपालपुर, जगजीवनपुर व आटा बंथर के आसपास सड़क पर सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं। लोहचा तिराहे पर तो तालाब जैसा नजारा दिखाई देता है। इस मार्ग से रायबरेली कानपुर के अलावा पुरवा मोहनलाल गंज तक लोग आवागमन करते हैं। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र बंथर, कानपुर जान...