Unnao News: आग में 35 लाख की चपत, एसडीएम ने की जांच
उन्नाव, अक्टूबर 19 -- Unnao News: अचलगंज। संवाददाता अचलगंज कस्बे के हड़हा मार्ग स्थित कृष्णा कलेक्शन में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया। सोमवार को एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और पीड़ित को सीएम राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। दुकान स्वामी शंभू गुप्ता ने कपड़े व भवन समेत 35 लाख रुपये के नुकसान की तहरीर दी है। तीन दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया, वरना आसपास की 50 दुकानों को भी खतरा हो सकता था। व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.