उन्नाव, अक्टूबर 18 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। बीघापुर नगर पंचायत के पाही रोड पर शनिवार रात गंगा कुमार की बिल्डिंग के बाहर खड़ी नौ बाइकों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही। शनिवार देर रात बीघापुर के पाही रोड पर न्यू राज ऑटो पार्ट दुकान के बाहर अराजक तत्वों ने बाइकों में आग लगा दी है। बाइक रिपेयरिंग के लिए आई थीं। फायर ब्रिगेड की भी गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना से बीघापुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बाइक जली देख दुकान संचालक को फोन कर जानकारी दी गई। न्यू राज ऑटो पार्ट दुकान संचालक राजू विश्वकर्मा ने आशंका जताई है कि एक गांव का युवक खुन्नस मानता है जिसने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। दुकान संचालक जगदीशपुर का निवासी है जिससे दुकान बंद कर गांव चला गया था। बीघापुर कोतवाली प्रभारी अश्वनी मि...