Unnao News: अम्बेडकर प्रतिमा पुन:स्थापना को लेकर सौंपा ज्ञापन
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट थाना के समीप वर्षों से स्थापित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को पुन: स्थापित कराने की मांग को लेकर नगर के तमाम नागरिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन दिया। अर्पित गौतम, अभिषेक गौतम, सर्वेश, सोनी, अभिषेक रावत, अनिल, रंजीत, दीपांकर, नेहा धीमन, धर्मेंद्र पाल, योगेंद्र यादव सहित दर्जनों लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रतिमा को वापस उसी स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा, लेकिन लगभग 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ। प्रतिमा न होने से क्षेत्र के लोगों एवं बाबा साहब के अनुयायियों में निराशा है। प्रार्थियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि स्थल का निरीक्षण करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.