Unnao News: अप्रेंटिसशिप में जनपद का डंका, 87.36 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में प्रथम
उन्नाव, अक्टूबर 16 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) में जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले को मिले 1,400 प्रशिक्षार्थियों को अप्रेंटिसशिप से जोड़ने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1,223 युवाओं को जोड़कर 87.36 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। एनआईसी में मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक के दौरान इस उपलब्धि पर डीएम घनश्याम मीना की सराहना की गई। औद्योगिक प्रतिष्ठानों और आईटीआई संस्थानों के बेहतर समन्वय से मिली इस सफलता को आगे बढ़ाने के लिए जिले में अप्रेंटिसशिप मेलों और उद्योगों से संपर्क पर जोर दिया जा रहा है। युवाओं तक रिक्तियों और योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए 'अप्रेंटिसशिप उन्नाव' नाम से व्हाट्सऐप चैनल भी शुरू किया गया है। अब प्रशासन की नजर शेष लक्ष्य पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.