उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: उन्नाव। हैप्पी फेसेस स्कूल में अलंकरण और छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह (इन्वेस्टीचर सेरेमनी) आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की नई छात्र परिषद को उनके नए दायित्वों और जिम्मेदारियों के लिए पद की शपथ दिलाई गई। स्कूल कैप्टन अचलेंद्र प्रताप सिंह व अनुषा दीक्षित को बनाया गया। वाइस स्कूल कैप्टन आद्विक शुक्ला, माहिका निगम, स्पोर्ट्स कैप्टन रेयान सिद्दीकी, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन अनाया मिश्रा को बनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक आनंद आहूजा ने कहा कि अनुशासित रहने से ही योग्यता और पद प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व के सच्चे गुण सिखाए और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा के साथ एक आदर्श नागरिक बनने का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: नेतृत्व -अनुशासन पैदा करती है विद्यार्थी परिषद विद्यालय की प...