Unnao News: अधेड़ ने फंदे से लटक खुदकुशी करने का किया प्रयास
उन्नाव, अगस्त 11 -- Unnao News: बांगरमऊ। अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने फंदे से लटक खुदकुशी करने का प्रयास किया। हरदोई थाना मल्लावां क्षेत्र के परमी फुलई गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राजपाल पुत्र प्रभु ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी पत्नी शिवकली की नजर उस पर पड़ गई। पत्नी ने शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। परिजनों ने तत्काल राजपाल को नीचे उतारा और गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: अचेत अवस्था में पड़ा मिला अधेड़, भेजा गया सीएचसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.