उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: बांगरमऊ। कालपी में अधिवक्ता की हत्या के मामले की बांगरमऊ बार एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन की ओर से सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून लागू करने की मांग की गई। साथ ही मांगों पर ठोस कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामभरोसे वर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि कालपी के वकील हत्याकांड में तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। इसके अलावा प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुचित कानून बनाया जाए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन एसोसिएशन के पदाधिकार...