Unnao News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
उन्नाव, अक्टूबर 18 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज सफीपुर सम्पर्क मार्ग पर शनिवार रात ससुराल से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के खरगौरा गांव के रहने वाले शिव प्रताप सिंह पुत्र राकेश सिंह इसी थाना क्षेत्र के महोलिया गांव ससुराल गया था। जहां से वह देर रात घर वापस लौट रहा था। अभी वह पनापुर कला गांव की मोड के पास पहुंचा था। इसी बीच मियागंज सफीपुर मार्ग से निकल रहे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देख उधर से गुजर रहे राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.