उन्नाव, अक्टूबर 9 -- Unnao News: पुरवा। पुरवा-मौरावां मार्ग पर तुसरौर गांव के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन ने पुआल लदे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अंबेडकरनगर थाना महरुआ क्षेत्र के रामबाबा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय बसंत सिंह पुत्र लालबहादुर ट्रैक्टर पर पुआल के बंडल लादकर मौरावां की ओर जा रहा था। वह पुरवा-मौरावां मार्ग पर ग्राम तुसरौर के निकट पहुंचा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बसंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। घ...