Unnao News: अज्ञात युवक का सई नदी में पड़ा मिला शव
उन्नाव, अगस्त 13 -- Unnao News: औरास। औरास कस्बा से लेकर थाने के आस पास कई दिनों से घूम रहे 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव गुरुवार शाम को सई नदी में पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। युवक लोवर व टीशर्ट पहने हुए था। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नही हो पाई है। इंस्पेक्टर संजीव कुशवाहा ने बताया कि विक्षिप्त युवक का शव सई नदी में मिला है। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.