उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव के सामने बने गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन के किनारे बनी दीवार के बगल में बुधवार शाम 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। पहचान न हो पाने पर पुलिस ने शव मोर्च्युरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक हल्के नीले रंग की पैंट व छीटदार सफेद अंडर वियर पहने है। वह अर्द्धविक्षिप्त था और इधर-उधर घूमा करता था। पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...