Unnao News: अज्ञात बाइक की टक्कर से थाने के चौकीदार की मौत, परिवार में कोहराम
उन्नाव, नवम्बर 9 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार थाना के चौकीदार की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। चौकीदार की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। असोहा थाना क्षेत्र के कटेहरू गांव निवासी जगन्नाथ स्थानीय थाने में चौकीदार के पद पर तैनात थे। सोमवार दोपहर वह ड्यूटी के लिए साइकिल से घर से थाने जा रहे थे। असोहा-कांथा मार्ग पर मालाखेड़ा गांव के पास नहर के निकट पहुंचे ही थे कि असोहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जगन्नाथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल चौकीदार को सीएचसी पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.