Unnao News: अचानक डायवर्जन ने उल्झा ट्रैफिक, जिला अस्पताल रोड पर पौन घंटे जाम
उन्नाव, अक्टूबर 8 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। गांधी नगर तिराहे पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक किए गए डायवर्जन ने यातायात व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। बिना पूर्व सूचना लागू किए गए डायवर्जन के चलते जिला अस्पताल रोड पर करीब पौन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। जाम में मरीज को इमरजेंसी लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। सायरन बजने के बावजूद रास्ता नहीं मिलने पर तीमारदारों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि जाम खुलवाने के लिए मुख्य गेट के आसपास कोई यातायात कर्मी नजर नहीं आया。
जाम में एंबुलेंस की कहानी करीब पौने 12 बजे एक गंभीर मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंची एंबुलेंस गेट नंबर एक के पास जाम में फंस गई। करीब आठ मिनट तक एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, लेकिन रास्ता नहीं मिल सका। आखिरकार तीमारदार और राहगीर वाहनों के बीच से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.