उन्नाव, अक्टूबर 18 -- Unnao News: अचलगंज। थानाध्यक्ष सुब्रत त्रिपाठी ने थाना क्षेत्र के 68 पुराने हिस्ट्रीशीटर, चोर, लुटेरों और विभिन्न अपराधों से जुड़े लोगों को थाने बुलाकर उनका सत्यापन किया। इस दौरान उन्हें भविष्य में अपराध नहीं करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। यह कवायद आगामी त्योहारों के मद्देनजर की गई। थाने में मौजूद लोगों ने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाए। महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने का संकल्प दिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...