उन्नाव, अगस्त 4 -- Unnao News: अचलगंज। अचलगंज नगर पंचायत एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। अनुशासनहीनता और गोपनीयता भंग के आरोप में निलंबित किए गए लिपिक ने कार्यालय कक्ष में ताला जड़ दिया, जिसके जवाब में नगर पंचायत अध्यक्ष ने उसी ताले के ऊपर दूसरा ताला लगवा दिया। मामले की जांच अधिशाषी अधिकारी को सौंप दी गई है। यह भी पढ़ें- Unnao News: डीएम से तालाब पट्टे को निरस्त करने की मांगलिपिक का निलंबन नगर पंचायत में तैनात लिपिक धीरेंद्र यादव को नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने अनुशासनहीनता और कार्यालय की गोपनीयता भंग करने के आरोप में 31 जुलाई को निलंबित कर दिया। निलंबन की सूचना एडीएम और एडीएम को भेजी। निलंबन आदेश मिलने के बाद धीरेंद्र यादव कार्यालय कक्ष में ताला लगाकर चले गए। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनके लगाए ताले के ऊपर अपना दूसरा ताल...