Unnao News: अकीदत से मनाया गया हज़रत खादिम मोहम्मद सफ़वी का सालाना फ़ातेहा
उन्नाव, जुलाई 25 -- Unnao News: सफीपुर। सफीपुर कस्बा स्थित खानकाह-ए-सफ़विया में हजरत खादिम मोहम्मद सफवी निजामी चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का सालाना फातेहा श्रद्धा, सम्मान व रूहानी माहौल में सम्पन्न हुआ। सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से आए अकीदतमंदों और जायरीन की आमद शुरू हो गई थी। पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ ज़िक्र-ए-औलिया-ए-किराम की महफिल से हुआ। जामिआ सफविया के मुदर्रिस हाफ़ज़ि हारिस सफ़वी ने तिलावत-ए-कुरआन पेश की। जबकि मदरसे के विद्यार्थियों ने नात-ए-पाक और मनकबत पढ़कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मौलाना अमन सफवी ने अपने संबोधन में हज़रत खादिम मोहम्मद सफ़वी रहमतुल्लाह अलैह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी इंसानियत, सादगी, सब्र, विनम्रता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.