उन्नाव, नवम्बर 28 -- Unnao News: उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पी के मिश्रा ने बताया कि जालौन में आयोजित द्वितीय स्वर्गीय गजाधर चतुर्वेदी मेमोरियल राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 के लीग मुकाबले में जिला क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव की टीम को जिला क्रिकेट एसोसिएशन मुरादाबाद की टीम ने 8 विकेट से पराजित किया। एमएसबी इंटर कॉलेज, कालपी में खेले गए मुकाबले में मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्नाव की टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन बनाए। उन्नाव की ओर से आयुष ने 15 गेंदों पर 35 रन तथा आशीष गौतम ने 33 गेंदों पर 36 रनों की शानदार पारियां खेलीं। कप्तान सुयश सिंह ने 13 गेंदों पर 23 रन और अनुज राजपूत ने 18 रनों का योगदान दिया।मुरादाबाद की ओर से राजा ने 3 विकेट तथा यथ...