नई दिल्ली, मार्च 6 -- फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने भारत को UNSC यानी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीट देने की मांग की है। वह भारत दौरे पर हैं और नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने भारत की विदेश नीति की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पश्चिम के प्रभुत्व वाले विश्व का दौर खत्म हो चुका है और यह बदलाव साफ दिखाई है रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब स्टब ने यूएन में भारत के लिए सुरक्षा परिषद में सीट देने का समर्थन किया है। बीते साल नवंबर में भी उन्होंने कहा था कि सुरक्षा परिषद में विस्तार हो और भारत को सीट नहीं मिलना गलत है। स्टब ने कहा, 'भारत की विदेश नीति के बारे में मुझे जो बात सबसे अच्छी लगती है, वो यह है कि आप किसी भ्रम में नहीं रहते। भारत की विदेश नीति दुनिया ...