UN की बैठक से ऐन पहले अमेरिका की खुराफात, बुरी तरह खिसिया गया रूस; माजरा क्या
वॉशिंगटन, सितम्बर 22 -- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले अमेरिका और रूस का पंगा होता नजर आ रहा है। असल में अमेरिका ने रूस के उप विदेश मंत्री एलेक्जेंडर एलिमोव को वीजा देने से इनकार कर दिया है। इस बात से रूस बुरी तरह से भड़क उठा है। रूस ने अमेरिका की इस हरकत को गैर-दोस्ताना करार दिया है। अमेरिका के इस कदम की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के रूसी विदेश मंत्रालय के निदेशक किरिल लॉग्विनोव ने दी है। अमेरिका ने जिस रूसी मंत्री को वीजा देने से मना किया है, वह रूसी विदेश मंत्रालय में संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाते हैं। माना जा रहा था कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेइ लेवरोव के साथ वह भी इस महासभा की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। रूस ने इस फैसले को अमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.