देहरादून, अगस्त 7 -- UKSSSC Vacancy 2026: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बंपर भर्तियों का ऐलान हुआ है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC Vacancy 2026) 4000 सरकारी पदों पर युवाओं को नौकरी मिलेगी। 1500 पदों पर दिसंबर तक परीक्षा होगी। 2500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 2022 से अभी तक 34 हजार सरकारी पदों पर नौकरी दी जा चुकी है। अब दूसरे चरण में इस वर्ष चार हजार पदों पर भर्ती की तैयारी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 पदों पर भर्ती शुरू करेगा। साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका...