नई दिल्ली, जुलाई 22 -- UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: कॉमर्स और एकाउंट्स क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थियों और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड से एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अकाउंट्स कैडर के अंतर्गत ग्रुप 'सी' की विभिन्न श्रेणियों में 379 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिस के जरिए राज्य के कई प्रमुख विभागों, कोषागारों और उपक्रमों जैसे जल संस्थान, UPCL आदि में नियुक्तियां की जाएंगी।किन-किन पदों पर होगी भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी? इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आयोग लेखा सेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों को भरने जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट/जूनियर ऑ...