मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 1 -- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आगामी भर्ती परीक्षाओं पर एसआईटी जांच का कोई असर नहीं पड़ेगा। यह परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ही होंगी। आयोग की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के मुद्दे पर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। तय किया गया कि परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से लेकर परीक्षा समाप्ति तक हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी, जैमर व अन्य व्यवस्थाओं की एक दिन पहले से ही निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि इसके लिए सख्त एसओपी तैयार की जा रही है, जिसे आगामी परीक्षा से ही लागू किया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि सभी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।एडम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.