UKPSC PCS Result : उत्तराखंड पीसीएस में रुद्रपुर की जसमीत ने किया टॉप, कौन बना SDM और DSP, देखें लिस्ट
संवाददाता, जून 2 -- UKPSC PCS Result OUT : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (पीसीएस) का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद विभिन्न विभागों के 182 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें रुद्रपुर की जसमीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि हल्द्वानी की वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर रहीं। पीसीएस-2024 के परिणाम में बेटियों का दबदबा दिखा। डिप्टी कलेक्टर के नौ में चार पद बेटियों ने हासिल किए। सीओ पद पर भी महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। चयनित 10 अभ्यर्थियों में पांच महिलाएं हैं। अन्य प्रमुख संवर्गों में भी महिलाओं ने शीर्ष स्थान पाया। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय द्वारा जारी सूची के अनुसार, डिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.