नई दिल्ली, मार्च 9 -- जाने माने यूट्यूब और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग निजी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में 7 मार्च को अनुराग डोभाल ने परेशान होकर अपनी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की जिसके बाद सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। अनुराग इस वक्त ICU में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अनुराग के एक्सीडेंट के बाद से ही उनके फैंस काफी परेशान हैं। इस घटना के बाद कई स्टार्स भी सामने आए और इस पर रिएक्ट किया। ऐसे में अब एक्सीडेंट के बाद अनुराग ने अस्पताल से अपनी पहली तस्वीर सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।UK07 राइडर ने शेयर की एक्सीडेंट ...