UK का अजीब मामला! पहले बदमाशों ने पीटा, फिर पुलिस ने पीड़ित को ही कर लिया गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर से सामने आए एक मारपीट के वीडियो ने पूरे देश में कानून-व्यवस्था को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस पर 'दोतरफा कानून' चलाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने सड़क पर पिट रहे एक 'श्वेत (गोरे)' शख्स को तो फौरन गिरफ्तार कर लिया, जबकि उस पर हमला करने वाले 'अश्वेत' युवकों का समूह मौके से आसानी से फरार हो गया।सड़क पर बीचबचाव या एकतरफा कार्रवाई? यह पूरी घटना बीती 21 जून की बर्मिंघम के ब्रॉड स्ट्रीट की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ अश्वेत युवकों और एक श्वेत शख्स के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू होती है। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ जाती है कि लात-घूंसे चलने लगते हैं। युवकों का पूरा ग्रुप अकेले पड़ गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.