Ujjain Masjid Demolition: उज्जैन में बड़ा बवाल, शाही मस्जिद पर हथौड़ा चलते ही पथराव; आंसू गैस के गोले दागे
उज्जैन, सितम्बर 28 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के रास्ते में आ रही शाही मस्जिद का एक हिस्सा गिराए जाने की योजना को लेकर आज बवाल हो गया। मस्जिद के पास जमा हुई लोगों की भारी भीड़ और पुलिस बल के बीच झड़प देखने को मिली। पुलिस द्वारा स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं। बता दें कि, रात में पुलिस प्रशासन से हुए समझौते के बाद में मुस्लिम समुदाय के लोग आज खुद ही मस्जिद का हिस्सा हटाने को तैयार हो गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसका विरोध करते हुए मस्जिद को हटाने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट - विजेंद्र यादव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.