नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- UGC NET : यूजीसी ने नेट परीक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बुधवार को नोटिस जारी कर कहा कि अब यूजीसी नेट की परीक्षा फॉरेस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स में भी आयोजित होगी। यूजीसी ने यूजीसी नेट में मौजूदा विषयों की सूची में स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री को अतिरिक्त विषय के रूप में शामिल किया है। ये दोनों विषय जून 2026 यूजीसी नेट से उपलब्ध होंगे। इन विषयों के अभ्यर्थियों को लंबे समय से इसकी आस थी। इनके सिलेबस यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है। अभी तक यूजीसी नेट का आयोजन 85 विषयों में होता आ रहा है। आपको बता दें कि देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.