UGC : 4 साल की ग्रेजुएशन के बाद 1 साल में करें PG, ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड में भी शुरू होंगे कोर्स
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- चार साल की ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वे एक साल में पीजी कर सकेंगे। जल्द ही इन छात्रों के लिए देश के विश्वविद्यालयों में डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड से एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स शुरू होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स शुरू करें। यह प्रावधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों के अनुरूप लागू किया जा रहा है।चार वर्षीय यूजी करने वालों को मिलेगा लाभ टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक UGC सचिव श्यामा राठ द्वारा 24 जुलाई को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि जो उच्च शिक्षण संस्थान पहले से ही दो वर्षीय मास्टर डिग्री ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड में संचालित कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.