नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) बनने के बाद सुबह और शाम के समय द्वारका के हाथी चौक, भरथल चौक और धूल सिरस चौक पर जाम की समस्या बढ़ गई है। इसमें से हाथी चौक पर मौजूद कमी को एनएचएआई द्वारा लालबत्ती लगाकर दूर किया जा रहा है, ताकि यहां जाम खत्म हो सके। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे से जुड़ेगा UER-2, ट्रॉनिका सिटी तक विस्तार को सर्वे शुरू जानकारी के अनुसार, यूईआर-2 बनने से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से लेकर बवाना एवं अलीपुर तक का सफर आसान हो गया है, लेकिन द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद हाथी चौक पर इसकी वजह से रोजाना लंबा जाम लग रहा है। बवाना से आते समय वाहन चालक जब यूईआर-2 से हाथी चौक पर उतरते हैं तो उन्हें आगे जाने का रास्ता नहीं मिलता है। उन्हें लगभग 300 मीटर आगे द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टे...