नई दिल्ली, जून 23 -- ब्लूटूथ स्पीकर अब सिर्फ गाने सुनने का तरीका नहीं रह गए हैं। यूजर्स ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और सोशल गैदरिंग्स को एक नए लेवल पर लेकर जा सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए UBON ने अपना SP-220 Karaoke Series Speaker बीते दिनों लॉन्च किया है। इसके साथ मिलने वाला वायरलेस कराओके माइक्रोफोन इसे फैमिली एंटरटेनमेंट और छोटी पार्टियों के लिए एक अट्रैक्टिव विकल्प बनाता है। हमने इसे करीब एक महीने यूज किया और डीटेल्ड रिव्यू आपके लिए लेकर आए हैं, जिससे सही स्पीकर का चुनाव आपके लिए आसान हो जाए।डिजाइन और पोर्टेबिलिटी UBON SP-220 का डिजाइन पहली नजर में ही पोर्टेबल और प्रैक्टिकल फील होता है। इसकी लंबाई 24 सेंटीमीटर, चौड़ाई 9.5 सेंटीमीटर और ऊंचाई 17.8 सेंटीमीटर है। कुल मिलाकर यह कॉम्पैक्ट है, जिससे आप इसे घर, ऑफिस,...