UAE पर ईरानी हमलो की बौछार, एयर डिफेंस बनी ढाल; 16 मिसाइलें और 42 ड्रोन हवा में ढेर
नई दिल्ली, मार्च 29 -- मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हमले जारी हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गई 16 बैलिस्टिक मिसाइलों और 42 ड्रोन (UAV) को सफलतापूर्वक रोक दिया और नष्ट कर दिया। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान में बताया गया कि ईरान की आक्रामकता शुरू होने के बाद से अब तक यूएई की वायु रक्षा ने कुल 414 बैलिस्टिक मिसाइलें, 15 क्रूज मिसाइलें और 1914 यूएवी (ड्रोन) को मार गिराया है। इस दौरान मंत्रालय ने यह भी पुष्टि की कि इन हमलों में सशस्त्र बलों के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक नागरिक ठेकेदार की भी मौत हो गई। कुल 8 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 178 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने दृढ़ संकल्प व्यक्त करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.