नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने तेल उत्पादक संगठन OPEC और उससे जुड़े उत्पादक समूहों को छोड़ने का ऐलान किया है। यूएई के इस कदम से वैश्विक तेल बाजार में बड़ा झटका लगने वाला है। यह ऐलान ऐसे समय किया गया जब ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा क्षेत्र में उथल-पुथल मची हुई है। दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था अस्थिर बनी हुई है। इस फैसले को संगठन के लिए एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि UAE प्रमुख उत्पादकों में से एक रहा है। यह भी पढ़ें- सुसाइड स्क्वॉड बने नॉर्थ कोरिया के जवान, किम बोले-पकड़े जाने पर खुद को उड़ा रहे यूएई का यह कदम OPEC की ताकत को कमजोर कर सकता है। सऊदी अरब के साथ UAE उन कुछ देशों में शामिल था जिनके पास अतिरिक्त उत्पादन क्षमता थी, जिसके जरिए संगठन वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित करता रहा। ऐसे में यूएई का बाह...