नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- इथियोपिया में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। करीब 10000 साल से पूरी तरह शांत पड़ा हेली गुब्बी ज्वालामुखी रविवार को अचानक सक्रिय हो उठा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस कारण UAE जा रहा इंडिगो प्लेन को डायवर्ट करना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, अब ज्वालामुखी का विस्फोट थम चुका है, लेकिन इसने जो विशाल राख का गुबार उगला है, वह वायुमंडल में 15 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया है और लाल सागर को पार करते हुए यमन तथा ओमान की ओर फैल रहा है। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, इथियोपिया के अफार क्षेत्र में स्थित यह निष्क्रिय ढाल ज्वालामुखी (शील्ड वॉल्केनो) हेली गुब्बी अपने दर्ज इतिहास में पहली बार इतने विस्फोटक अंदाज में फटा है। राख और सल्फर डाइऑक्साइड का बादल 15 किलोमीटर तक आसमान में उठ गया। 23 नवंबर की सुबह बंजर दानाकिल डिप्रेशन ...