नई दिल्ली, मई 17 -- अबू धाबी के अल धाफरा क्षेत्र में स्थित बरकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट ड्रोन हमले से आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, संयंत्र के बाहरी इलाके में इलेक्ट्रिकल जनरेटर पर यह अटैक हुआ, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। फेडरल अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर रेगुलेशन (FANR) ने तुरंत बयान जारी कर कहा कि प्लांट की रेडियोएक्टिव सुरक्षा स्तर पूरी तरह सामान्य है। चारों यूनिट्स बिना किसी रुकावट के बिजली उत्पादन जारी रखे हुए हैं। यह प्लांट UAE की कुल बिजली का लगभग 25 प्रतिशत उत्पादन करता है, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- लड़की की चुप्पी ही सहमति; तालिबान ने अफगानिस्तान में बाल विवाह को दी मान्यता यह घटना US-ईरान युद्ध के बीच क्षेत्रीय तनाव के चरम पर हुई है। हाल के हफ्तों में ईरान से जुड़े ड्रोन और मिसाइल हमलों म...