U19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जूनियर सहवाग और द्रविड़ को मिली जगह; कौन है कप्तान?
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- U19 Asia Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में जूनियर सहवाग और जूनियर द्रविड़ को भी जगह मिली है। हालांकि, कप्तान इस टीम का कोई और है। बीसीसीआई की जूनियर सिलेक्शन कमिटी ने टीम की घोषणा की है। इस टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है। इस टीम के वाइस कैप्टन यशबर्धन सिंह चौहान हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले ओपनर आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ इस टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले ACC मेन्स U19 एशिया कप के लिए इंडिया U19 टीम चुनी है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 4-4 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। भारत की टीम को यूएई, नेपाल और पाकिस्तान के साथ ग्रुप A में रखा गया है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.