नई दिल्ली, फरवरी 7 -- अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वसुंधरा कोठारी की बर्थडे पार्टी के दौरान एक मेजर ट्विस्ट आएगा। होगा यह कि जब अनुपमा और पार्टी में शामिल सभी लोग डांस कर रहे होंगे, तभी राही का संतुलन बिगड़ेगा और वह धड़ाम से गिरेगी। उसके पांव में तो चोट आएगी ही, लेकिन साथ ही उसकी कलाई में भी हेयर लाइन फ्रैक्चर हो जाएगा। राही जब खुद पर नाराज होगी कि अभी उसे परिवार का सपोर्ट करना था तो वह चोट लगाकर बैठ गई है, तो घर वाले उसे समझाएंगे कि प्रार्थना का ध्यान रखने के लिए लोग हैं।बर्थडे पार्टी में गिरने से टूटा राही का हाथ इसी बीच प्रेम का फोन बजेगा और मैसेज देखने पर उसे पता चलेगा कि उसके पास दिल्ली से इनविटेशन आया है। यह इनविटेशन उसी मीटिंग के लिए होगा, जिसका हिस्सा बनकर प्रेम अपने बिजनेस के लिए फंड रेज करना चाहता है। राही उ...