नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी रेडर 125 मोटरसाइकिल को अपडेट किया है। ये अपडेट इसे खास इस फेस्टिव सीजन में सेल्स बढ़ाने के लिए दिया गया है। अपडेटेड 2027 रेडर 125 प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल इस महीने की शुरुआत से ही शोरूम में पहुंचने लगी थी। पिछले अपडेट के कुछ ही महीनों के अदर रेडर 125 में यह दूसरा अपडेट है। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल 2026 में ही इसे अपडेट किया था। इस अपडेट के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,00,330 रुपए तय की गई है। ये अपडेट्स बाइक के मौजूदा वर्जन में किए गए सुधार को दिखाते हैं, जो मुख्य रूप से इसके कुछ हाई-एंड ट्रिम्स जैसे कि TFT DD और SXC DD में देखने को मिलते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर SSE ट्रिम को भी नया बताया गया है। हालांकि, इससे जड़ी जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है। अब नए SXC DD वैरिएंट की कीमत एक्स-शोर...