नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- देश के जाने-माने कारोबारी परिवारों में शामिल TVS ग्रुप में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। TVS मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी वेणु ने अपने पिता को औपचारिक नोटिस भेजकर परिवार की संयुक्त संपत्तियों के बंटवारे की मांग की है। लक्ष्मी का कहना है कि परिवार की संपत्ति में उनका भी उतना ही कानूनी अधिकार है, जितना उनके भाई सुदर्शन का है। उन्होंने हिंदू उत्तराधिकार कानून का हवाला देते हुए अपने हिस्से की मांग की है। इस मामले ने इसलिए भी ध्यान खींचा है, क्योंकि विवाद केवल निजी संपत्ति तक सीमित नहीं है। इसमें TVS मोटर कंपनी, TVS होल्डिंग्स, TVS क्रेडिट सर्विसेस और सुंदरम-क्लेटन जैसी कंपनियों में परिवार की हिस्सेदारी भी शामिल है। लक्ष्मी वेणु ने अपने पिता से परिवार...