नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- टीवीएस मोटर कंपनी को भारतीय बाजार में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, कंपनी के पोर्टफोलियो का सबसे स्टाइलिश और पावरफुल ICE स्कूटर एनटॉर्क (NTorq) ने 2.5 मिलियन यूनिट्स यानी 25 लाख यूनिट्स का सफर तय कर लिया है। 5 फरवरी, 2018 को लॉन्च होने के बाद से अगस्त 2025 के आखिर तक, इस सेल्स माइलस्टोन को पार किया। सितंबर 2025 में कंपनी ने एनटॉर्क 150 लॉन्च किया था। यह ज्यादा पावर वाला मॉडल है। कंपनी एनटॉर्क के दो इंजन ऑप्शन के साथ अलग-अलग सेगमेंट को टारगेट करती है। यह भी पढ़ें- इस SUV में आई DPF से जुड़ी समस्या, अब कंपनी ग्राहक को लौटाएगी Rs.10.99 लाख एनटॉर्क का सेल्स माइलस्टोनएनटॉर्क की सफलता को इस तरह समझा जा सकता है कि पहली 10 लाख यूनिट्स बिकने में 51 महीन लगे थे। वहीं, 10 लाख से 20 लाख यूनिट्स का सफर 36 महीने में तय हो गया...