नई दिल्ली, फरवरी 27 -- तमिलनाडु के फेमस एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है। चेंगलपट्टू स्थित फैमिली कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। संगीता ने इसी आधार पर तलाक की मांग की है। यह मामला राज्य की राजनीतिक और फिल्म जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। हालांकि, इस पर विजय का कोई बयान नहीं आया है। यह भी पढ़ें- शराब घोटाले में बरी हुए केजरीवाल, कोर्ट के फैसले पर अन्ना हजारे क्या बोले? थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम एक श्रीलंकाई तमिल मूल की हैं, जो लंदन में पली-बढ़ीं। उनकी मुलाकात 1996 में हुई जब संगिता विजय की फिल्म पूवे उनक्कागा देखकर उनकी फैन बन गईं। लंदन से चेन्नई आकर उन्होंने विजय से फिल्म के सेट पर मिलने का फैसला...