नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- JSW Motors की पहली SUV JSW Combat मार्केट में एंट्री करने से पहले एक बार फिर चर्चा में है। इस प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी के टीवीसी शूट के दौरान लिए गए नए स्पाई फोटो सामने आए हैं, जिनमें इसका लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। फोटोज को nick.audience ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कंपनी इसे 3 दिसंबर 2026 को लाने वाली है। कॉम्बैट इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Jetour T2 पर बेस्ड होगी। हालांकि, इंडियन मार्केट के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। तस्वीरों में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट ग्रिल पर दिखाई देता है, जहां Jetour की जगह Combat लिखा हुआ है। आइए जानते हैं कि कंपनी इस एसयूवी में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।डिजाइन और साइज स्पाई तस्वीरों के मुताबिक कॉम्बैट का डिजाइन काफी हद तक Jetour T2 जैसा ही है। इसमें LED हेडलाइट्स, फॉग लैंप और फ...