नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- टीवी देखने का अनुभव और ज्यादा सिनेमैटिक बनाने के लिए Vu ने भारत में अपनी नई Masterpiece AEye TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के कुल छह स्क्रीन साइज शामिल हैं। कंपनी ने इस रेंज में RGB MiniLED डिस्प्ले के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड पिक्चर प्रोसेसिंग, एम्बिएंट लाइट सेंसर और 360 डिग्री सराउंड साउंड जैसे फीचर्स दिए हैं। सबसे खास बात यह है कि टॉप मॉडल की कीमत 13 लाख रुपये है।Vu Masterpiece AEye TV की कीमत Vu Masterpiece AEye TV सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये रखी गई है। 55 इंच मॉडल 75,000 रुपये, 65 इंच मॉडल 95,000 रुपये, 75 इंच मॉडल 1,30,000 रुपये, 85 इंच मॉडल 1,75,000 रुपये और 98 इंच मॉडल 2,95,000 रुपये में आता है। वहीं सीरीज का सबसे बड़ा 115 इंच मॉडल 13,00,000 रुपये का है। इन ट...