नई दिल्ली, अगस्त 26 -- TV और किचन अप्लायंसेज के लिए पॉपुलर ब्रांड Philips अब भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और S7221 को अमेजन की एक माइक्रोसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से कन्फर्म होता है कि आने वाला फोन अमेजन के जरिए बेचा जाएगा और इससे इसके डिजाइन और हार्डवेयर के बारे में कुछ जानकारी भी मिलती है। फिलिप्स ने अभी तक फोन की कीमत या लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माइक्रोसाइट से पता चलता है कि यह जल्द ही आएगा। S7221 कंपनी के मौजूदा मोबाइल फोन पोर्टफोलियो में एक नया स्मार्टफोन जोड़ेगा।फिलिप्स S7221 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, अमेजन माइक्रोसाइट लाइव अमेजन की माइक्रोसाइट के अनुसार, फिलिप्स S7221 फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह देश में ई-कॉमर्स साइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी...