नई दिल्ली, मई 4 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में अब एक तगड़ा ड्रामा शुरू होने वाला है। हाल में सीरियल में दिखाया गया था कि रजनी ने अपनी बेटी सिमरन की शादी नील से करने से मना कर दिया है। लेकिन आर्य वर्धन ने भी ठान लिया है कि वो रजनी को शादी के लिए मना आकर रहेंगे। ऐसे में आर्य ने रजनी को उसके अतीत से जुड़ी ऐसी सच्चाई बता दी है जिसे वो अभी तक छुपाती आ रही थी।रजनी के अतीत का सच रजनी ने अपनी बेटी सिमरन को घर में बंद कर दिया था। लेकिन सिमरन को घर से भगाने में रघुपति ने मदद की और वो नील के साथ भाग जाती है। रजनी को लगता है कि बेटी को घर से भगाने में अनु और आर्य ने मदद की है। वो पुलिस को बुला लेगी। लेकिन इसी बीच आर्य को रजनी के अतीत के बारे में पता चलेगा। दरअसल, रजनी ने सभी को झूठ बोला हुआ है कि उसे उसके पति ने छोड़ा हुआ है। असल में रजनी ने ...