नई दिल्ली, मई 27 -- सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्य वर्धन की शादी हो चुकी है। लेकिन उससे पहले कहानी में तगड़ा ट्विस्ट दिखाया जाएगा। एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शो में यशवर्धन की एंट्री हो चुकी है। वो दूल्हा बने आर्य को देखेगा तो उसे सच याद आ जाएगा। वो खुद से कहेगा कि अब आर्य को वो किसी दूसरे की जिंदगी बर्बाद करने नहीं देगा। वो पता लगाएगा कि आर्य किस लड़की से शादी करने वाला है। अनु के पास जाएगा और उससे शादी नहीं करने की बात कहेगा। वो अनु को बताएगा कि आर्य अच्छा आदमी नहीं है। लेकिन अनु उसकी बातों पर यकीन नहीं करती।अनु की शादी अनु की शादी से पहले गोपाल का बैंक वालों से विवाद हो जाता है। गोपाल लंबे समय से लोन की अर्जी दे चुके थे। लेकिन शादी वाले दिन तक उन्हें लोन नहीं मिला। वो बैंक वालों से विवाद करते हैं। गोपाल कहते हैं कि उन्हें जानबूझकर ...