नई दिल्ली, मई 12 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आर्य वर्धन और अनु की लाइफ में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। हाल के एपिसोड में सिमरन और नील की शादी दिखाई गई थी। अब अनु अरु आर्य की शादी का ट्रैक शुरू हो चुका है। शादी के कार्ड छप चुके हैं और वो मंदिर में भगवान के पास अपना कार्ड देने गए थे। तभी वहां सिद्धि मां आ जाती हैं। सिद्धि मां अनु और आर्य से जो कहती है उसे सुनकर दोनों के होश उड़ जाते हैं।आर्य वर्धन की असली मां की एंट्री अनु और आर्य सिद्धि मां से कहते हैं कि उन्हें शादी में शामिल होना होगा। यहां सिद्धि मां कहती हैं कि उन्हें किसी कार्ड की जरूरत नहीं है। जहां मां उन्हें भेजती हैं वो वहां खुद से चली जाती हैं। आगे सिद्धि मां कहती है कि आर्य को अपनी शादी में किसी अपने को जरूर बुलाना होगा। आर्य और अनु उस अपने के बारे में समझ नहीं पाते हैं। वो...