नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Tumm se Tumm Tak 8 April Updates: टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में अनु और आर्य की लव स्टोरी को आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है। दोनों परिवारों को मनाने के बाद अब आखिर कार खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों की रोका सेरेमनी पूरी हो गई है। लेकिन कहानी में अब एक नया ट्विस्ट आने वाला है। ट्विस्ट राजनंदिनी से जुड़ा होगा और खुद जालंधर अनु को राजनंदिनी की मौत से जुड़ा सच बताएगा। इसके अलावा अब मानसी ने भी आर्य से उस सीक्रेट रूम के बारे में सवाल कर लिया है। आर्य के अतीत का राज खुलने वाला है।सिद्धि मां की होगी एंट्री नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जालंधर खुद अनु को राजनंदिनी से जुड़ा सच बताएगा। अनु को पता चलेगा कि आखिर राजनंदिनी की डेथ कैसे हुई थी। बंद कमरे के सीक्रेट्स का भी खुलासा होने वाला है। आर्य वर्धन और गायत्री मां इतने समय से ...