नई दिल्ली, मई 16 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में एक तगड़ा मोड़ आने वाला है। आर्य वर्धन और अनु की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। लेकिन उससे पहले आर्य के घर पर इंगेजमेंट सेरेमनी हो रही है। इस सेरेमनी के बाद राजनंदिनी और अनु के बीच एक बड़ा कनेक्शन सामने आने वाला है। गायत्री मां को जब इस कनेक्शन के बारे में समझ आएगा तो वो हैरान हो जाएंगी। दूसरी तरफ झेंडे ने मीरा के खिलाफ तैयारी शुरू कर दी है। और रघुपति गहने चुराने में फेल हो गया है। मतलब आने वाले एपिसोड जबरदस्त कंटेंट से भरे होने वाले हैं।अनु की तबीयत बिगड़ी हाल में सीरियल में अनु और आर्य की इंगेजमेंट सेरेमनी दिखाई जाएगी। हर्वर्धन ने अपने भाई आर्य की सगाई के लिए ग्रैंड तैयारियां की थीं। लेकिन इस सगाई को तोड़ने के लिए मीरा और जालंधर ने रघुपति को ज्वेलरी चुराने का काम दिया था। लेकिन वो इ...