नई दिल्ली, मई 13 -- तुम से तुम तक की कहानी आखिरकार अब आर्य वर्धन और अनु की शादी तक पहुंच गई है। शो को एक साल से ज्यादा का समय ही गया था और ऑडियंस इन्हें साथ देखने का इंतजार कर रही है। अब आने वाले ट्रैक में अनु और आर्य की शादी का ट्रैक दिखाया जाएगा। खास बात ये है कि अभी तक जिस सिद्धि मां पर अनु और आर्य का विश्वास था वो एक सच्चाई को छुपाए बैठी है। आने वाले एपिसोड में सिद्धि मां एक शख्स से बात करती दिखती है। ऐसा माना जा रहा है ये इस शख्स का कनेक्शन आर्य के अतीत से होने वाला है।मीरा ने उठाई कैरेक्टर पर उंगली नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, अपना काम खत्म कर जल्दी घर जाना चाहती है। इसके लिए मीरा उसकी बेइज्जती कर देती है। मीरा कहती है कि अब वो इस कंपनी की मालकिन है तो जो करना चाहती है कर सकती है। मीरा, अनु के कैरेक्टर पर उंगली उठाती है। वो कह...